Breaking News

Banner

5 डोर्स के साथ आएगी MAHINDRA की पॉपुलर एसयूवी THAR ।

# प्रदीप पटेल | 30 May, 2021

नई दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा की पॉपुलर ऑफ रोडर महिंद्रा थार देश की सबसे लोकप्रिय एसयूवी में गिनी जाती है। इतना ही नहीं पिछले साल इसके सेकेंड जेनरेशन मॉडल ने तो रिकॉर्ड बुकिंग दर्ज की है। ताजा जानकारी के अनुसार थार को अब तक 55 हज़ार बुकिंग मिल चुकी हैं, और इसका वेटिंग पीरियड तकरीबन दस महीने का हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हाल ही में महिंद्रा ने अपने आगामी योजनाओं का ब्यौरा देते हुए इस बात की पुष्टि की है कि वो भारत में थार के डोर वर्जन को भी लांच करने की तैयारी कर रहे हैं। अभी कुछ ही वक्त पहले ये भी खबर आई थी, कि ‘थार’ कंपनी थार के एक छोटे वर्जन पर भी काम कर रही है 4X4 नहीं होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कंपनी द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है, कि वो थार के 5 डोर वर्जन की भी तैयारी कर रहे हैं। और ये उनके 2023 से 2026 तक लांच की जाने वाली 9 नए वाहनों की योजना का ही हिस्सा है। रिपोर्ट्स की मानें तो नई 5 डोर वाली महिंद्रा थार को भारत में लांच होने में तकरीबन अभी दो साल का वक्त लगेगा यानी यह कार 2023 तक ही भारत में लांच हो सकेगी। लेकिन थार के 5 डोर वर्जन लांच होने के बाद ये अपने सेग्मेंट में जीप रैंग्लर जैसी 5 डोर ऑफ रोडर एसयूवीज़ को कड़ी टक्कर देगी।

रिपोर्ट्स में इस बात का भी खुलासा किया गया है कि कंपनी ने अपनी आगामी योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा है, कि 5 डोर वाली थार के अलावा, महिंद्रा इस साल के अंत में बिल्कुल नई XUV700 पेश करेगी और इस SUV को इलेक्ट्रिक पावरट्रेन का विकल्प भी मिलेगा। न्यू-जेनरेशन स्कॉर्पियो अगले साल कंपनी के लाइनअप में शामिल हो जाएगी जबकि ऑल-न्यू बोलेरो 2023 से 2026 के बीच में पेश की जाएगी।

मौजूदा थार के इंजन की बात करें तो इसमें 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन लगाया गया है, जो 150bhp की पावर और 320Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ ही थार में एक 2.2-लीटर mhawk डीजल इंजन भी दिया गया है, जो 130bhp की पावर और 300Nm के पीक टॉर्क को जेनरेट करने में सक्षम है। कंपनी ने दोनों इंजनों को 6-स्पीड मैनुअल और वैकल्पिक एएमटी(AMT) गियरबॉक्स से लैस किया है। आपको बता दें फिलहाल थार के लाइटर वर्जन पर काम करने की बात को लेकर कंपनी ने कोई खुलासा नहीं किया है।