Breaking News

Banner

7 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या, फिर रस्सी से हाथ-पैर बांधकर कुएं में फेंका ।

# प्रदीप पटेल | 27 May, 2021

बलौदाबाजार। जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, कोतवाली थाना इलाके के पौंसरी गांव में 7 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप की वारदात हुई है। दुष्कर्म के बाद हैवान ने गला दबाकर बच्ची की हत्या कर दी, फिर शव को कुएं में फेक दिया, घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक 26 मई की दोपहर बच्ची घर से खेलने के लिए निकली थी। लेकिन वापस नहीं लौटी, परिजनों ने बहुत ढूंढा, लेकिन बच्ची कहीं नहीं मिली, परिजनों ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने भी बच्ची ढूंढा, तब उन्हें बच्ची का शव कुएं में तैरते हुए मिला, बच्ची के साथ किसी अनहोनी की आशंका जाहिर की जा रही थी ।

शार्ट पीएम रेप के बाद हत्या का खुलासा  

आज सुबह जब बच्ची का पोस्ट मार्टम कराया गया, तब शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ, 7 साल की बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या की गई थी, पहले बच्ची का गला दबाकर हत्या की गई। फिर हाथ-पैर को रस्सी में बांधकर कुएं में फेक दिया गया, कोतवाली पुलिस गांव के ही संदिग्ध युवकों से पूछताछ कर रही है। रायपुर से फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है । एडिशनल एसपी निवेदिता पॉल शर्मा का कहना है कि पौंसरी गांव में एक नाबालिग बच्ची का शव मिला है। जिसकी शार्ट पीएम रिपोर्ट के नाबालिग के साथ रेप के बाद हत्या करने की पुष्टि हुई है, नाबालिग के हाथ-पांव को बांधकर कुएं में फेंका गया था। इस मामले में संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है. जांच जारी है ।