Breaking News

Banner

रेलवे स्टेशन पर उठाईगिरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने कुछ ही घण्टो में किया गिरफ्तार ।

# प्रदीप पटेल | 26 May, 2021

बिलासपुर। परिवार सहित अपने घर लौट रहे मजदूर से लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने कुछ ही घण्टो में हिरासत में लेकर इनके पास से लूट के रकम भी बरामद कर जप्त कर ली है। तोरवा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हैदराबाद से सरोज निषाद पिता श्याम निषाद 19 साल बेलटुकरी परिवार सहित बिल्हा थाना के अंतर्गत बेलटुकरी ग्राम जाने के लिए बिलासपुर रेल्वे स्टेशन में ऑटो वालों से सौदा कर रहा था ।

इसी बीच एक ऑटो चालक अपने साथी के साथ जो आरोपी 

1. मिर्जा शहजादा पिता मिर्जा उस्मान 40 साल टिकरापारा मन्नूचौक ।

.2. शेख जाफ़र पिता शेख जब्बार 28 साल चुचुहियापारा द्वारा मजदूर के पास रखे एक बैग को उठाकर CG 10 D 4975 ऑटो को स्टार्ट करके दोनो भाग गए ।

मजदूर के उक्त बेग में उसकी कमाई हुई 30,000 रुपये की रकम थी। घटना की जानकारी तत्काल थाना तोरवा को अन्य ऑटो चालकों क़ी मदद से सुचित किया गया। तत्काल तोरवा पेट्रोलिंग पार्टी अलर्ट हुए गंभीरता से कार्यवाही करते हुए चश्मदीद ग्वाहो के सहयोग से तत्काल संबंधित ऑटो चालकों को दस्तयाब किया व दोनों से 29500 रुपये बरामद किया गया, जिसे जप्त कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही क़ी गई ।