Breaking News

Banner

प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के बंगले में कोबरा सांप ने दस्तक, कुत्ते के भौंकने पर पता लगा ।

# प्रदीप पटेल | 24 May, 2021

कोरबा। प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के बंगले में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कोबरा सांप निकला। सांप को देखकर कुत्ता भौंकने लगा, तब लोगों को इसकी जानकारी लगी। उसके बाद रेस्क्यू कर सांप को पकड़ा गया, और सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। सोमवार को राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल अपने डी-1 बंगला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं बैठक कर चर्चा कर रहे थे, तभी  बंगले में कोबरा सांप निकल आया, जिससे वहां अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई।

सांप बैठकर फुंफकार मार रहा था, इसकी सूचना सर्पमित्र जितेंद्र सारथी को फोन पर दिया गया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे स्नेक कैचर ने नाग का रेस्क्यू कर डिब्बे में बंद कर लिया, सांप को सुरक्षित ढंग से पकड़ लिए जाने के कारण सभी ने राहत की सांस ली, नाग सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है। सर्पमित्र जितेंद्र सारथी ने जनता से अपील की है कि जहां भी उन्हें सांप नजर आए, वे तत्काल उन्हें फोन करें। सांप को नुकसान पहुंचाने के बजाए उनका सुरक्षित रेस्क्यू करने से पर्यावरण का संतुलन बना रहता है ।

कुत्ते के भौंकने पर लगी जानकारी

राजस्व मंत्री के पीए चन्द्रकान्त कुमार ने बताया कि बंगले में कुत्ता बार-बार भौंक रहा था, थोड़ी देर के लिए कुछ समझ नहीं आ रहा था, उसके बाद कोबरा सांप को देखा गया, स्नैक कैचर की मदद से सांप को पकड़ लिया गया है ।