Breaking News

Banner

दुकानदार लॉकडाउन का उल्लंघन कर सामान बेच रहा था, पुलिस समझाने गई, तो बदसलूकी करने लगे, बाप-बेटा गिरफ्तार ।

# प्रदीप पटेल | 21 May, 2021

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। पेंड्रा में एक दुकानदार लॉकडाउन का उल्लंघन कर सामान बेच रहा था। हद तो तब हो गई जब सूचना के बाद समझाने गई पुलिस टीम से ही दुकानदार और उसके पिता ने बदसलूकी कर दी। पुलिस ने दुकानदार और उसके पिता के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दुकान को भी 30 दिन के लिए सील कर दिया है।

जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम करने 31 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है। जिसके तहत ही पुलिस और प्रशासन की टीम लॉकडाउन का पालन कराने में लगे हुए हैं। इस बीच पेंड्रा पुलिस पेट्रोलिंग पर निकली थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली की मरवाही रोड स्थित हार्डवेयर की दुकान से नियमों को ताक में रखकर सामान बेचा जा रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने दुकान संचालक पंकज अग्रवाल को समझाने पहुंची और चालान काटने को कहा गया, जिस पर पंकज और उसका पिता ओमप्रकाश अग्रवाल भीड़ इकट्‌ठा कर पुलिस से ही विवाद करने लगे। जिसके चलते दोनों बाप-बेटे खिलाफ केस दर्ज कर दुकान को 30 दिन के लिए सील कर दिया गया।