Breaking News

Banner

कोरोना संक्रमण के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर मरवाही के CEO नारद मांझी और BMO डॉ. सेवा सिंह को कलेक्टर ने किया सस्पेंड।

# प्रदीप पटेल | 20 May, 2021

गौरेल-पेंड्रा-मरवाही। कोरोना संक्रमण के दौरान लापरवाही बरतने पर मरवाही के CEO नारद मांझी और BMO डॉ. सेवा सिंह को कलेक्टर नम्रता गांधी ने सस्पेंड कर दिया है। आरोप है कि दोनों अफसरों ने संक्रमण को रोकने के लिए मिली ड्यूटी को ठीक से पूरा नहीं किया। CEO मांझी कलेक्ट्रेट और BMO डॉ. सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अटैच किया गया है।

दरअसल, मरवाही जनपद पंचायत CEO नारद मांझी और BMO डॉ. सेवा सिंह के खिलाफ कोरोना संक्रमण के दौरान कार्य में लापरवाही की शिकायत मिली थी। इसके बाद SDM ने दोनों अफसरों पर कार्रवाई के लिए कलेक्टर को प्रतिवेदन दिया था। इस पर कलेक्टर ने बुधवार को दोनों अफसरों को सस्पेंड कर दिया है। वहीं इनकी जगह मरवाही CEO पद पर महेश चंद्रा और BMO के पद पर डॉ. हर्षवर्धन मेहर को पदस्थ किया गया है।