Breaking News

Banner

फार्म हाउस में चल रहे जुआ फड़ पर रेड डालकर पुलिस ने 11 रसूखदार जुआरी गिरफ्तार कर 41 लाख नकद समेत 1 करोड़ के सामान किए जब्त ।

# प्रदीप पटेल | 18 May, 2021

महासमुंद। पुलिस ने छत्तीसगढ़ में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई जुआ एक्ट के तहत की है, पुलिस ने 41 लाख से अधिक नगद और कुल 1 करोड़ रुपए से अधिक का सामान जब्त किया है, ये कार्रवाई एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के नेतृत्व में की गई है । पुलिस ने नेचर बास्केट फार्म हाउस में दबिश देकर 11 रसूखदार जुआरियों को दबोचा है। और उसकी पास से 41 लाख रुपए समेत 5 लग्जरी वाहन और 12 नग मोबाइल बरामद किया है। सभी जुआरियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है।

पुलिस के मुताबिक मुखबीर से सूचना मिली थी कि थाना तेन्दूकोना क्षेत्र ग्राम सम्हर के नेचर बास्केट फॉर्म हाउस में गुल नामक जुआ खेल रहे है।सूचना को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक महासमुन्द ने सायबर सेल महासमुन्द की टीम व थाना तेन्दूकोना पुलिस की टीम को पकडने हेतु निर्देशित किया ।

ये खिलाडी इतने शातिर थे कि पुलिस पार्टी की आने की सूचना देने के लिए आने-जाने वाले रास्तों पर वाचर लगाये थे, और फॉर्म हाउस से दूर अपनी वाहनों को लगाकर खडे किये थे। सायबर सेल महासमुन्द की टीम व थाना तेन्दूकोना पुलिस की टीम के लिए यह एक चुनौती थी, सायबर सेल महासमुन्द पुलिस के द्वारा अलग-अलग टीम बनाकर बाईक व कार के माध्यम से फड तक पहुंची और चारों ओर से घेराबंदी कर 11 जुआरियों को पकड़ा। 

 जुआ खेलते ये हुए गिरप्तार

1. टोनू उर्फ प्रशांत अग्रवाल पिता सूरज अग्रवाल उम्र 45 वर्ष सा. बागबाहरा महासमुन्द, 2. मनमीत गुरूदत्ता पिता बालसिंह गुरूदत्ता उम्र 41 वर्ष सा. गणेशपारा खरियार रोड ओड़िशा, 3. मोहम्मद नवाब पिता मोहम्मद सुलेमान उम्र 38 वर्ष सा. हनुमान नगर कालीबाडी, रायपुर, 4. गणेश प्रसाद शुक्ला पिता देवी प्रसाद शुक्ला उम्र 62 वर्ष सा. देवेन्द्र नगर रायपुर, 5. सन्टी उर्फ हरपाल सिंह सलूजा पिता सुरजीत सिंह सलूजा उम्र 46 वर्ष सा. गुरूद्वारा पारा बागबाहरा महासमुन्द। 

6. राकेश प्रसाद पिता जगन्नाथ प्रसाद उम्र 47 वर्ष सा. खुर्सीपार भिलाई, दुर्ग, 7. प्रदीप मोटवानी पिता सहजान मोटवानी उम्र 38 वर्ष सा. दीनदयाल कॉलोनी, भिलाई, दुर्ग, 8. देव कुम्हार पिता अवधराम कुम्हार उम्र 57 वर्ष सा. शितला मंदिर के पीछे पुरानी बस्ती, रायपुर, 9. सुनील कुमार पिता रमेश कुमार उम्र 42 वर्ष सा. गंजपारा, रायपुर, 10. सौरभ कुमार जैन पिता सुभाष कुमार जैन उम्र 30 वर्ष सा. दीनदयाल उपाध्याय नगर, गोल चैक रायपुर, 11. योगेन्द्र गण्डेचा पिता मनसुखलाल गण्डेचा उम्र 54 वर्ष सा. बागबाहरा, महासमुन्द । 

इन आरोपियों के पास से कुल नगदी रकम 4124705/- रूपये जब्त किए गए है। इसके अलावा 12 विभिन्न कंपनियों की महंगी कारें भी जब्त की गई है, पुलिस के मुताबिक कुल जुमला करीब 12778705/- रू है।