Breaking News

Banner

ब्लैक फंगस से दो महिलाओं सहित 3 मरीज भर्ती,  2 की हालत नाजुक ।

# प्रदीप पटेल | 17 May, 2021

बिलासपुर। ब्लैक फंगस यानी म्यूकर माइकोसिस (mucormycosis) के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब सोमवार को बिलासपुर स्थित CIMS में दो महिलाओं सहित 3 मरीजों को भर्ती किया गया है। इसमें दो मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीनों ही मरीज कोरोना संक्रमित होने के बाद ठीक हो गए थे। इसके बाद इनको दिक्कत शुरू हुई है। प्रदेश में अभी तक ब्लैक फंगस के 40 से ज्यादा मरीज भर्ती हो चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम करीब 4 बजे तीनों मरीजों को CIMS लाया गया है। इनमें रतनपुर की 40 वर्षीया महिला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले की 35 साल की महिला और जांजगीर के अकलतरा निवासी 50 साल का पुरुष मरीज शामिल है। CIMS प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी की आशंका। ऐसे में उपचार की व्यवस्था की गई है।

ब्लैक फंगस नई बीमारी नहीं, कोरोना के चलते बढ़े मामले

इस फंगल इन्फेक्शन का सही समय पर इलाज न किया जाए तो आंखों की रोशनी जाने के अलावा मौत भी हो सकती है। साइनस से होते हुए आंखों को अपनी चपेट में लेने वाले इस फंगल इन्फेक्शन को शरीर में और फैलने से रोकने के लिए डॉक्टर को सर्जरी करके इन्फेक्टेड आंख या जबड़े का ऊपरी एक हिस्सा निकालना पड़ता है। यह नया इन्फेक्शन नहीं है। यह माइक्रोमायसीट्स नाम के फंगस से कारण होता है।