Breaking News

Banner

शादी के दूसरे दिन सुहागरात को फरार दुल्हन को पुलिस ने उसके प्रेमी के साथ पकड़ा, कहा- मैंने ब्वॉयफ्रेंड के साथ घर बसा लिया है, उसी के साथ रहना चाहती हूं ।

# प्रदीप पटेल | 14 May, 2021

बालोद। आमडुला गांव में शादी के दूसरे दिन सुहागरात को फरार दुल्हन को पुलिस ने उसके प्रेमी के साथ पकड़ा है। इसके बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां युवती ने कहा कि उसकी शादी जबरदस्ती की गई है, और वो प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने युवती को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया।

कांकेर जिले के भैसाकन्हार गांव में रहने वाली लड़की की शादी 30 अप्रैल 2021 को हुई। 1 मई को लड़की अपने ससुराल आ गई। 2 मई को कोविड गाइडलाइन के खिलाफ घर में भीड़ जुटी और शादी का जश्न मनाया जा रहा था। इसी बीच भीड़ की जानकारी पुलिस व जिला प्रशासन की टीम को मिली, तो तुरंत ही दूल्हे के घर में दबिश भी दी गई थी। इसका फायदा उठाकर दुल्हन उसी रात करीब 1 बजे अपनी ससुराल से फरार हो गई।

परिजनों ने की खूब तलाश, दुल्हन नहीं मिली, तो लिखाई रिपोर्ट

इस अफरा-तफरी के बाद दूसरे दिन दुल्हन के मायके और ससुराल वालों ने खूब तलाशने की कोशिश की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। अंत में दुल्हन के ससुराल और मायके वालों ने 4 मई को डौंडी थाने में जाकर नवविवाहिता के गुम हो जाने की रिपोर्ट लिखवाई।

प्रेमी के घर मिली दुल्हन

डौंडी थाना प्रभारी अनिल ठाकुर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पता चला कि नवविवाहिता अपने प्रेमी के घर है। 13 मई को दोनों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। यहां पूछताछ में लड़की ने बताया कि ये शादी उसकी मर्जी के खिलाफ हुई है। वो अपने प्रेमी के साथ घर बसा चुकी है। इसके बाद पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। यहां भी लड़की ने कोर्ट से कहा कि वो अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। फिर कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने युवती को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया।