Breaking News

Banner

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 4 जिलों के चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों से कोरोना के संबंध में वर्चुअल चर्चा की, एवं आवश्यक दुकानों को खोलने मिलेगी छूट, राज्य सरकार ने दिए निर्देश ।

# प्रदीप पटेल | 13 May, 2021

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को 4 जिलों के चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों से कोरोना के संबंध में वर्चुअल चर्चा की, सीएम बघेल ने चर्चा के दौरान कहा कि राज्य में सभी वर्ग के लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जा रहा है। इनमें व्यापार-व्यवसाय का भी कोविड अनुकूल व्यवहार और शासन की दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सहित संचालन की जरूरत है, जिससे लोगों को कोई असुविधा न होने पाए।

सीएम भूपेश ने कहा कि इसके मद्देनजर संबंधित जिला कलेक्टरों को स्थानीय परिस्थिति के अनुरूप अति आवश्यक दुकानों को अलग-अलग अवधि और समय में खोलने के लिए छूट देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इनमें कहीं भी भीड़ एकत्र न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए, इसी तरह कोविड-19 के नियमों का भी पालन सुनिश्चित करने किया जाए। मुख्यमंत्री बघेल ने इसके लिए कलेक्टरों को चेम्बर ऑफ कॉमर्स सहित सभी वर्ग के लोगों से चर्चा कर उन्हें विश्वास में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इन जिलों में मिल सकता है छूट

इस दौरान बैठक में रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और बिलासपुर के कलेक्टर और व्यापारिक प्रतिनिधि शामिल हुए. बैठक में अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू और मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी उपस्थित थे। यानी इन चार जिले में व्यापारियों को दुकान खोलने के लिए अलग-अलग समय पर छूट दी जा सकती है।