Breaking News

Banner

पति-पत्नी ने एक साथ मौत को लगा लिया गले, पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी ।

# प्रदीप पटेल | 12 May, 2021

बिलासपुर। थाना सिरगिट्टी के यदुनंदन नगर क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब यहां के बाशिंदों को यह पता चला कि यहां रहने वाले पति पत्नी ने अज्ञात कारणवश घर में एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी मिलते ही आसपास के पड़ोसियों ने मौके से इसकी सूचना थाना सिरगिट्टी पुलिस को दी। जहां मौका वारदात पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की तस्दीक करते हुए पहले पति पत्नी दोनों मृतकों की पहचान की।उसके बाद शव पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेज दिया। वहीं शव के पास से कुछ दवाइयां भी मिली है,  जिस की भी पड़ताल की जा रही है।

सिरगिट्टी थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सागर यादव और पत्नी आरती यादव जो एक साथ किराए की मकान पर यदुनंदन नगर में रह रहे थे, वहीं सागर यादव एक दूध विक्रेता था तो वहीं मृतिका आरती यादव, सागर की तीसरी पत्नी भी थी। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या ही माना जा रहा है, वही इन्होंने किस कारणवश इस तरह मौत को गले लगाया है। इसकी जांच पड़ताल की जा रही है, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो पति पत्नी के बीच कुछ दिनों से पारिवारिक वाद विवाद चल रहा था। इसके अलावा कोई यह भी कह रहा है कि लॉकडाउन की वजह से इनकी घर की आर्थिक स्थिति भी खराब थी। फिलहाल आत्महत्या के मामले में लोग अलग-अलग तर्क दे रहे हैं लेकिन सच्चाई क्या है, यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा।