Breaking News

Banner

हॉस्पिटल जा रहे बाइक सवार दंपति को ट्रक ने मारी ठोकर, मासूम बच्चे और महिला की हुई मौत, पिता गंभीर ।

# प्रदीप पटेल | 08 May, 2021

दुर्ग। बच्चे का इलाज कराने जा रहे बाइक सवार दंपत्ति को ट्रक ने टक्कर मार दी है। हादसे में मां और दो महीने के दुधमुंहे बच्चे की मौत हो गई है। वहीं पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना कुम्हारी थाना क्षेत्र के कंडरका पुलिया के पास की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक कुम्हारी क्षेत्र के ग्राम कुगदा निवासी कालीचरण कौशल अपनी पत्नी मोनीसा कौसल के साथ अपने बच्चे के इलाज के लिए नारधा स्थित अस्पताल जा रहे थे।

इस दौरान कंडरका पुल के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी, कि बाइक सवार मोनीसा और उसका बच्चा उछल कर जमीन पर गिर पड़े। इस घटना में दोनों को गम्भीर चोटें आईं थी, जिसके बाद मौके पर ही महिला और उसके बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ट्रक ड्राइवर फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। साथ ही घटना में घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसका इलाज जारी है।