Breaking News

Banner

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए तखतपुर एसडीएम ने शादी सामरोह में रोक लगाने का किया ऐलान, 15 मई तक नहीं होगी कोई भी शादी ।

# प्रदीप पटेल | 07 May, 2021

तखतपुर। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए एहतियात के तौर पर तखतपुर एसडीएम ने सख्त लॉकडाउन का पालन करते शादी सामरोह में रोक लगाने का ऐलान किया गया है । यहाँ लॉकडाउन के दिवस से 15 मई तक यानी एक हफ्ते का होगा। तखतपुर एसडीएम ने तखतपुर में होने वाले सभी तरह के शादी समारोहों पर 15 मई तक के लिए रोक लगा दी है। देखा जा रहा था की शादी समारोह में एक जगह लोगों के इकठे होने से कोरोना संक्रमित होने की शिकायत आ रही थी।  

जिसे प्रशासन ने बहुत ही गम्भीर माना और एहतियात के तौर पर लॉकडाउन के अवसर तक शादी ब्याह का कोई कार्यक्रम तखतपुर ब्लॉक में किए जाने पर रोक लगा दिया गया है। वही एसडीएम आनंद रूप तिवारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने की वजह से यहां 15 मई तक सभी शादी समारोह को रद्द किया जाता है। तिवारी ने लोगों से अपील की है कि वो शादी की तारीखों को आगे बढ़ा दें। वही लॉकडाउन के अवसर पर 1750 शादियों की अनुमति दी गई थी, जो आज दिवस से रद्द किया गया ।