Breaking News

Banner

शराब के नशे में चूर हो कर छुट्टी मांगने के विवाद में अपने थाना प्रभारी पर हमला कर वर्दी फाड़ने वाले आरक्षक को एसपी ने किया सस्पेंड ।

# प्रदीप पटेल | 02 May, 2021

जांजगीर। शराब के नशे में चूर हो कर छुट्टी मांगने के विवाद में अपने थाना प्रभारी पर हमला कर वर्दी फाड़ने के विवाद में मुलमुला थाने के आरक्षक को एसपी पारुल माथुर ने निलंबित कर दिया हैं। बताया जाता है कि आरक्षक पूर्व से ही आपराधिक प्रवित्ति का है, और एक संगीन अपराध में जमानत पर चल रहा हैं। मामले में मिली जानकारी के अनुसार मुलमुला थाने में पदस्थ आरक्षक रामचरण ठाकुर के द्वारा छुट्टी मांगने के लिए थाना परिसर में ही स्थित टीआई के सरकारी आवास में पहुँच कर हंगामा करते हुए, अभद्रता कि गयी थी। नशे की हालत में आरक्षक जब छुट्टी मांगने पहुँचा तब टीआई उमेश साहू ने उसे समझाईश देते हुए कहा कि अभी लॉक डाउन चल रहा हैं, और कई पुलिस कर्मियों के कोरोना पाजिटिव होने के कारण बल की कमी है जिस वजह से उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद ही छुट्टी मिल पाएगी, व आप उच्चाधिकारियों से बात कर लेवें।

जिस पर आरक्षक तैश में आ गया और टीआई से दुर्व्यवहार करते हुए उन्ही पर अवकाश स्वीकृति हेतु दबाव बनाने लगा, तब टीआई ने उसे थाना चलने और वही चल कर बात करने को कहा पर इससे और आक्रोशित हो कर आरक्षक ने टीआई पर हमला करते हुए उनकी वर्दी फाड़ दी, किसी तरह शोरगुल सुन कर वहां पहुँचे अन्य आरक्षक व थाना स्टाफ वहां पहुँचा और बीच बचाव कर आरक्षक को काबू में किया, और थाना प्रभारी के द्वारा उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा व डीएसपी माधुरी धिरही पहुँचे। उनके पहुँचने तक भी आरक्षक रामचरण ठाकुर नशे में थाना परिसर में लगातार हंगामा मचा रहा था।

आम जनता के साथ मारपीट कर पुलिस की छवि धूमिल करने वाले पुलिसकर्मी भी हुए सस्पेंड

जिसे अन्य थाना स्टाफ बड़ी मुश्किल से काबू करने की कोशिश कर रहे थे, व उसका हंगामा अधिकारियों के पहुँचने पर उनके सामने भी जारी रहा, जिसका मुलाहिजा अधिकारियों ने करवाते हुए एसपी पारुल माथुर को सूचना दी। अधिकारियों सूचना व मुलाहिजा में एल्कोहलिक रिपोर्ट आने के बाद शराब पीने की पुष्टि होने पर एसपी माथुर ने आरक्षक रामचरण ठाकुर आरक्षक क्रमांक 896 को निलंबित कर दिया हैं। युवक से मारपीट कर पुलिस की छवि धूमिल करने वाले प्रधान आरक्षक व आरक्षक भी हुए निलंबित:- दूसरी घटना में चाम्पा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक व आरक्षक पर युवक से मारपीट करने पर निलंबन की गाज गिरी है।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार चाम्पा में रहने वाला युवक रविशंकर पटवा मन्दिर में दर्शन करने गया था, जहा से वापसी के वक्त चाम्पा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक क्रमांक 326 जितेंद्र परिहार व आरक्षक क्रमांक 836 ईश्वरी राठौर द्वारा युवक को लॉक डाउन में घूमने की बात कह के बेरहमी से मारपीट कर दी थी, जिसकी शिकायत उसने एसपी कार्यालय में की थी। उक्त शिकायत को संज्ञान में लेते हुए एसपी पारुल माथुर ने दोनों पुलिस कर्मियो को निलंबित कर दिया है। एसपी माथुर के अनुसार यदि कोई नियमो का उल्लंघन करता है तो उस पर एफआईआर समेत विधि सम्मत कानूनी कार्यवाही की जा सकती हैं। जब तक जरूरत न हो तब तक अनावश्यक सख्ती बरतते हुए मारपीट नही की जानी चाहिए इससे विभाग की छवि जनता के सामने धूमिल होती हैं,  इसलिए दोनों पुलिस कर्मियों पर निलबंन की कार्यवाही की गई हैं। निलबंन अवधि में तीनों पुलिस कर्मियों का मुख्यालय रक्षित केंद्र जांजगीर चाम्पा रहेगा ।