Breaking News

Banner

प्रदेश भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ की प्रथम वर्चुअल बैठक संपन्न, कई अहम विषयो पर हुई चर्चा ।

# प्रदीप पटेल | 24 Apr, 2021

रायपुर। कल प्रदेश भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ की प्रथम  वर्चुअल बैठक सम्पन्न हुई जिसमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व संसदीय सचिव व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक लाभचंद बाफना का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन मे कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकोष्ठ को वर्तमान में सेवा प्रकोष्ठ के रूप में कार्य करना चाहिए। और हम सब मिलकर इस विपदा की घड़ी में साथ खड़े होकर ज्यादा से ज़्यादा लोगो तक राहत पहुंचनी है।

प्रदेश संयोजक बाफना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकोष्ठ का हर कार्यकर्ता प्रदेश संयोजक है, और हर कार्यकर्ता को इस विपदा की घड़ी में प्रदेश वासियो के साथ खड़े रहना है, उन्होंने प्रकोष्ठ के विस्तार पर भी जोर दिया और प्रकोष्ठ का गठन मंडल और बूथ स्तर पर करने की बात कही।बिलासपुर से इस बैठक में चंदप्रकाश छाबड़ा, अरविंद गोयल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय मुरारका समिलित हुए।