Breaking News

Banner

आबकारी विभाग का छापा, अलग अलग ठिकानों से लहान शराब बरामद, 4 कोचिया गिरफ्तार ।

# प्रदीप पटेल | 18 Apr, 2021

जांजगीर चांपा। कलेक्टर यशवंत कुमार के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी सहायक आयुक्त विजयसेन की अगुवाई में आबकारी टीम ने कोचियों के खिलाफ छापामार कार्रवाई की गयी है। आकस्मिक कार्रवाई में आबकारी टीम को भारी सफलता मिली है। इस दौरान अवैध महुआ शऱाब और लहान को जब्त किया गया है। जांजगीर जिला आबकारी टीम ने सहायक आयुक्त विजय सेन शर्मा की अगुवाई में कोचियों के खिलाफ छापामार कार्रवाई की गयी है। सहायक आयुक्त विजय सेन ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर आबकारी टीम ने अलग अलग ठिकानों पर धावा बोला है। कमोबेश सभी जगह अवैध शराब और लहान बरामदगी के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

विजय सेन ने बताया कि टीम ने नेशनल हाइवे सक्ती के पास स्थित बोरदा थाना सक्ती में वीरेन्द्र के ठिकाने से 8 लीटर शराब बरामद हुआ है। आरोपी वीरेंद्र साहू को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा सक्ती शहर के सोंठी पारा से आबकारी टीम को बसंती सतनामी के घर से 24 लीटर महुवा शराब  बरामद किया गया। हरदा स्थित गनेशी सोनी के कब्जे से 7 लीटर महुवा शराब जब्त हुआ है। टीम ने कार्रवाई के दौरान सक्ति थाना क्षेत्र हरदी गांव स्थित मौली बंजारे के ठिकाने से भी 7 लीटर महुवा शराब जब्त हुआ है। विजय सेन ने बताया कि कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) का 4 प्रकरण  कायम किया गया है। आरोपियों को रिमांड में लेकर जेल दाखिल कराया गया है। कार्यवाही मे आबकारी आरक्षक अनिल पांडेय, राजेश पटेल, कमलेश यादव, जयशंकर कमलेश, नाथनियल बाखला, सविता यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।