Breaking News

Banner

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में लोन वर्राटू अभियान के तहत दो इनामी नक्सलियों ने एसपी के सामने किया आत्मसमर्पण ।

# प्रदीप पटेल | 12 Apr, 2021

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में लोन वर्राटू अभियान के तहत दो लोगों ने एसपी के सामने आत्मसमर्पण किया है। एसपी ऑफ़िस द्वारा जारी किये गये प्रेसनोट के आधार पर इन्हें समर्पित नक्सली बताया जा रहा है। प्रेस नोट में समर्पित करने वाले एक शख्स का नाम गंगाराम उर्फ छोटू मुचाकी पर 1 लाख का इनामी मिलिशिया कमांडर बताया गया है, और दूसरे की पहचान पांडू मडकाम डीकेएमएस सदस्य बताई गई है। बताया जा रहा है कि आत्मसमर्पण करने वालों के खिलाफ ये आरोप हैं।

साल 2015 में तेलम पुल की तोड़फोड़ और मार्ग अवरुद्ध करना, साल 2015 में ऐटेपाल से टेटम मार्ग की खुदाई, मैलेवाड़ा से नकुलनार मार्ग के बीच साल 2016 में पुल तोड़ने का काम। साल 2016-17 में डब्बा मार्ग में बुबी ट्रेप्स लगाकर पुलिस पर हमले की साजिश, साल 2018 में डब्बा जियाकोड़ता गांव के पास जवानों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से 3 जगह क्लोरमाइन्स लगाने की घटना, इसके अलावा बैनर पोस्टर लगाने के भी आरोप हैं। जानकारी के मुताबिक अब तक दंतेवाड़ा पुलिस के इस लोन वर्राटू अभियान के तहत 90 ईनामी नक्सली सहित कुल 334 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं।