Breaking News

Banner

कोरोना संक्रमण इलाज के दौरान एएसआई और महिला कांस्टेबल की मौत ।

# प्रदीप पटेल | 10 Apr, 2021

रायपुर। राजधानी में कोरोना संक्रमण के बीच एक एएसआई और महिला कांस्टेबल की मौत हो गयी है। इस दुखद खबर के बाद दोनों के परिवार में मातम का माहौल है। मृतक एएसआई का नाम भोजराम बिसेन और महिला कांस्टेबल का नाम सरोज कंवर था। जानकारी के मुताबिक एएसआई भोजराम बिसेन रायपुर के विशेष थाना में पदस्थ थे। कुछ दिनों पहले ही उनकी तबीयत अचानक खराब हो गयी थी, जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था।

कोरोना रिपोट पाॅजिटिव आने के बाद अस्पताल में ही उनका इलाज जारी था। उपचार के दौरान आज उनकी मौत हो गयी। वहीं एक अलग मामले में कोतवाली थाना में पदस्थ महिला आरक्षक की भी कोरोना के चलते मौत हो गयी है। महिला कांस्टेबल का नाम सरोज कंवर था। महिला कांस्टेबल की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद उन्हें उपचार के लिए आयुर्वेदिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां पर पिछले पांच दिनों से उनका उपचार चल रहा था। आज उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। दोनों की मौत की खबर के बाद पुलिस महकमे में गम का माहौल है।