Breaking News

Banner

छत्तीसगढ़ के एक और जिले में टोटल लॉकडाउन ।

# प्रदीप पटेल | 08 Apr, 2021

बेमेतरा। रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव जिले के बाद अब बेमेतरा जिले में शिव अंनत तायल ने टोटल लॉकडाउन लगा दिया गया है। बेमेतरा जिले के सभी क्षेत्र में 10 अप्रैल की शाम 6 बजे से 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा, जिले की सभी सीमाएं पूरी तरह सील रहेगी, इस अवधि में जिले में संचालित सभी शराब दुकानें बंद रहेंगी ।

जारी आदेश के मुताबिक पेट्रोल पम्प संचालकों के द्वारा केवल शासकीय वाहनों, शासकीय कार्य में प्रयुक्त वाहन, एटीएम कैश वैन, अस्पताल, मेडिकल इमरजेंसी से संबंधित निजी वाहन, एम्बुलेंस, एलपीजी परिवहन कार्य में प्रयुक्त वाहन, विधिमान्य ई-पास धारित करने वाले वाहन, एडमिट कार्ड, कॉल लेटर दिखाने पर परीक्षार्थी उनके अभिभावक, परिचय पत्र दिखाने पर मीडियाकर्मी, प्रेस वाहन, न्यूज पेपर हॉकर, दुग्ध वाहन और छत्तीसगढ़ में नहीं रुकते हुए, एक राज्य से सीधे अन्य राज्य जाने वाले वाहनों को पीओएल प्रदाय किया जाएगा, अन्य सभी वाहनों के लिए पीओएल प्रदान करना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

बेमेतरा जिले में दुग्ध पार्लर, दुग्ध वितरण, न्यूज पेपर हॉकर के द्वारा समाचार पत्रों के वितरण की समयावधि सुबह 6 बजे से सुबह 8 बजे तक और शाम को 5 बजे से शाम 6 बजे तक होगी, साथ ही यह स्पष्ट किया जाता है कि दुग्ध व्यवसाय के लिए कोई भी दुकान, पार्लर नहीं खोले जाएंगे, केवल दुकान, पार्लर के सामने फिजिकल डिस्टेंसिंग और मास्क संबंधी निर्देशों का पालन करते हुए उपरोक्त समयावधि में केवल दुग्ध विक्रय की अनुमति होगी, पैट शॉप/एक्वेरियम को केवल पशुओं को पशुचारा देने के लिए सबुह 6 बजे से सुबह 8 बजे तक और शाम 5 बजे से शाम 6.30 बजे तक शॉप खोलने की अनुमति होगी।