Breaking News

Banner

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ली कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज ।

# प्रदीप पटेल | 08 Apr, 2021

नईदिल्ली। दिल्ली के एम्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज ली। उन्होंने एक मार्च को वैक्सीन की पहली डोज ली थी। खुद प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके कहा कि मैंने आज दिल्ली एम्स में वैक्सीन की दूसरी डोज ली। इसके साथ ही पीएम मोदी ने पात्र लोगों से वैक्सीन की डोज लेने की अपील करते हुए कहा कि टीकाकरण हमारे पास वायरस को हराने के कुछ तरीकों में से एक है।

खबरों के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी को कोविड टीके की दूसरी खुराक भी पुडुचेरी की सिस्टर पी निवेदा ने दी। उनके साथ पंजाब की नर्स निशा शर्मा मौजूद थीं।

 

 

एक मार्च को पीएम मोदी ने ली थी वैक्सीन की पहली डोज

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज 1 मार्च को ली थी। इसी दिन देश में टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू हुआ था। पीएम मोदी ने उस वक्त अचानक एम्स पहुंचकर टीका लगवाया था। उस समय भी पीएम मोदी को पुडुचेरी की सिस्टर पी. निवेदा ने ही कोरोना टीका लगाया था। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देशभर में अभी तक 9 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जा चुकी है।