Breaking News

Banner

तीन लोगों पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी ने की खुदकुशी ।

# प्रदीप पटेल | 07 Apr, 2021

कोरबा। तीन लोगों पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी ने अपने घर पर फांसी लगा ली। मृतक ने एक दिन पहले महिला समेत दो युवकों पर चाकू से हमला किया था। घटना के बाद पुलिस आरोपी पुरूषोत्तम साहू की तलाश कर रही थी। घटना दर्री थाना क्षेत्र के कॉलोनी में हुई थी, पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक पुरूषोत्तम साहू ने दर्री क्षेत्र के सीएसईबी कॉलोनी में सिविल कार्यालय के पास एक महिला समेत तीन लोगों पर चाकू से हमला कर दिया था, हमले में घायल राजू साहू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जबकि दो अन्य का उपचार एनटीपीसी अस्पताल ले जाया गया था, सब्जी काटने वाले चाकू से इस घटना को अंजाम दिया गया था। घटना के पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी की खोजबीन की जा रही थी, इसी बीच आज आरोपी पुरूषोत्तम साहू ने आत्महत्या कर ली।