Breaking News

Banner

डॉक्टर ने क्लीनिक में महिला से किया रेप, विरोध करने पर जान से मारने की कोशिश भी की, आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार ।

# प्रदीप पटेल | 06 Apr, 2021

रायपुर। राजधानी के गुढ़ियारी थाना इलाके में एक डॉक्टर ने क्लीनिक में महिला के साथ पहले रेप किया, फिर उसका गला घोंटकर हत्या करने की कोशिश भी की. वारदात की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ रेप और हत्या के प्रयास का जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विरोध करने पर जान से मारने की कोशिश भी की

पुलिस के मुताबिक विकास नगर गुढियारी स्थित मकान को लेकर महिला का विवाद चल रहा था, इसी सिलसिले में 17 मार्च को महिला परिचित डॉक्टर मनोहर गुप्ता (45 वर्ष) के पास क्लीनिक में गई थी. तभी डॉक्टर मनोहर ने क्लीनिक में महिला को अकेला पाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। महिला ने जब इसका विरोध किया और चिल्लाने लगी, तो डॉक्टर ने स्कार्फ से उसका गला घोंटकर हत्या करने की कोशिश की। इस दौरान महिला को चोटें भी आई।

जिसके बाद वो बेहोश हो गई, डाक्टर मनोहर ने उसे इलाज के लिए सुयश अस्पताल कोटा ले जाकर भर्ती करवा दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इधर पीड़ित महिला ने आरोपी डॉक्टर मनोहर गुप्ता के खिलाफ गुढ़ियारी थाना में अपराध दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर डॉक्टर के खिलाफ धारा 307, 376 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर लिया है, आरोपी डॉक्टर मनोहर को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।