Breaking News

Banner

नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में सब इंस्पेक्टर समेत चार आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज ।

# प्रदीप पटेल | 05 Apr, 2021

भानुप्रतापपुर। होली के दिन नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक सब इंस्पेक्टर समेत चार आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। नाबालिग नयापारा की एक महिला के घर होली मनाने के लिए आई थी, यहीं पर पहले से मौजूद 3 लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह बेहोश हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक सब इंस्पेक्टर सहित 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिसमें एक महिला पूजा ठाकुर भी शामिल हैं, बताया जा रहा है कि गिरफ्तार पूजा ठाकुर के विरुद्ध देह व्यापार के संबंध में वर्ष 2014 में भी भानुप्रतापपुर थाने में एक मामला दर्ज किया गया था, तीनों आरोपी कांकेर के हैं, आरोपी उपनिरीक्षक किशोर तिवारी कांकेर में ही पदस्थ है, उसके 2 साथी व्यवसायी हैं।

बता दें कि आरोपी सब इंस्पेक्टर किशोर तिवारी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है, एसडीओपी ढिल्लो ने बताया कि कांकेर जिले में उनको खोजने के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं, पूरी कोशिश की जा रही है कि आज शाम तक उसे गिरफ्तार कर लिया जाए। आरोपी विकास हिरदानी व मनोज सिंह देर रात गिरफ्तार कर लिये गए हैं, अपराध क्रमांक 93/21 376D, 506IPC, 3/2 और SCST ACT व 4.6 पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।