Breaking News

Banner

जनपद कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी की पेड़ पर लटकी मिली लाश ।

# प्रदीप पटेल | 30 Mar, 2021

गरियाबंद। जनपद कार्यालय गरियाबंद में पदस्थ हेमलाल जाधव की लाश सड़क किनारे पेड़ पर लटकी मिली है। मामला खुदकुशी का है या हत्या का फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई पश्चात शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल रवाना किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, हेमलाल जाधव (48 वर्ष) सोमवार शाम 5 बजे अपनी बाइक पर सवार होकर घर से निकला था, उसके बाद घर नहीं लौटा, देर रात तक वापस नहीं लौटने पर घरवालों ने खोजबीन शुरू की, मगर कहीं पता नहीं चला, सुबह उसकी लाश गांव से 2 किमी दूर गुजरा रोड पर सड़क किनारे एक पेड़ पर लटकी मिली। घटना की जानकारी सिटी कोतवली को दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है, फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, वहीं घरवालों ने भी किसी प्रकार का परिवारिक विवाद नहीं होने की बात कही है। ऐसे में बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर त्योहार के दिन हेमलाल को ऐसा कदम उठाने पर क्यों मजबूर होना पड़ा, थाना प्रभारी वेदवती दरियो ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गयी है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है, पुलिस को उम्मीद है कि जल्दी ही मौत के कारणों का पता लगा लिया जाएगा।