Breaking News

Banner

सड़क हादसे में बाइक सवार भाई बहन की मौत, होली मनाने भाई के साथ बाइक पर मायके जा रही थी बहन, तेज रफ्तार हाइवा ने दोनों को कुचला ।

# प्रदीप पटेल | 26 Mar, 2021

दुर्ग। सड़क हादसे में बाइक सवार भाई बहन की मौत हो गई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना पाटन थाना के मोतीपुर रोड की है। जानकारी के मुताबिक मृतक युवक का नाम अरविंद ठाकुर है, जो अपनी बहन कुंती ठाकुर को उसके ससुराल जामगांव से लेकर अपने गांव झीठ अमलेश्वर लौट रहा था। करीब 12 बजे के आसपास मोतीपुर रोड सिकोला के पास तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दोनों को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार अरविंद ठाकुर और उसकी बहन कुंती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पाकर पाटन पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, और आरोपी हाइवा ड्राइवर को गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है, कि मृतका की पिछलेे साल ही जामगांव निवासी एक युवक से शादी हुई थी। पहली होली मायके में मनाने के लिए अपने भाई के साथ उसके बाईक पर निकली थी। तभी ये हादसा हो गया। इस दुखद खबर की सूचना के बाद उनके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।