Breaking News

Banner

दुर्ग से दंतेवाड़ा जा रही यात्री बस के पलटने से दो लोगों की मौत,10 लोग घायल ।

# प्रदीप पटेल | 15 Mar, 2021

धमतरी। नेशनल हाइवे पर अर्जुनी थाना इलाके के संबलपुर गांव के देर रात सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गयी। जबकि 10 लोग घायल हैं।जिनका इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है, हादसे की वजह बस का टायर फटना बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक पायल ट्रेवल्स की यात्री बस दुर्ग से दंतेवाड़ा जा रही थी।

देर रात ये बस संबलपुर के पास बस पलट गई। घटना में ड्राइवर गोलू निवासी दुर्ग और कंडेक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में तकरीबन 10 लोग घायल बताये जा रहे है, जिनका अस्पताल में उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा, जहाँ सभी का उपचार जारी है। जानकारी के मुताबिक बस का पिछला टायर ब्लास्ट हुआ था, जिसके चलते यह घटना घटी।