Breaking News

Banner

संदिग्ध अवस्था में मिली आरक्षक की लाश ।

# प्रदीप पटेल | 09 Mar, 2021

बलरामपुर। जिले के पुलिस लाइन के समीप रेंजर ऑफिस के सामने पुलिस आरक्षक की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। मृतक आरक्षक केशव प्रसाद खलखो जिसका बैच नम्बर 58 है, जो बलरामपुर पुलिस लाइन में ही पदस्थ था और परिवार के साथ ही रहता था।

जानकारी के मुताबिक पिछले 3 मार्च को अपने गृह ग्राम चांदो अंतर्गत करचा जाने के लिए निकला था। आज उसकी संदिग्ध अवस्था में लाश झाड़ियों में मिली है, जिससे पुलिस महकमे और परिवार में हड़कंप मच गया है। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई है, और मामले की जांच कर रही है, बताया जा रहा है कि लाश लगभग 3 दिन पुरानी है।