Breaking News

Banner

भाई की शादी के लिए खरीददारी कर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, पत्नी घायल ।

# प्रदीप पटेल | 07 Mar, 2021

भिलाई। भाई की शादी का सामान लेकर लौट रहे युवक की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई, हादसे में युवक की पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। घटना पाटन के तुलसी नाला की है। असोगा गांव का रहने वाला उमाशंकर साहू और उसकी पत्नी ईश्वरी साहू हादसे का शिकार हुए। इसी महीने उमाशंकर के छोटे भाई की शादी होने वाली थी।

शादी की घर में जोर शोर से तैयारी चल रही थी। शादी की खरीददारी के सिलसिले में उमाशंकर अपनी पत्नी ईश्वरी के साथ रायपुर आया हुआ था। रायपुर से खरीददारी कर दोनों आज वापस लौट रहे थे। जैसे ही दोनों की बाईक तुलसी नाला के करीब पहुंची, रास्ते में बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद उमाशंकर साहू की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं ईश्वरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बोलेरो एक बिल्डर की बतायी जा रही है, जिसे राजेश नाम का ड्राइवर चला रहा था। हादसे के बाद पुलिस ने ड्राइवर राजेश को गिरफ्तार कर लिया है। पाटन पुलिस ने इस मामलें अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।