Breaking News

Banner

आरक्षक भर्ती के नतीजे घोषित, 2259 पदों पर सिलेक्शन, पहली बार 15 किन्नर छत्तीसगढ़ पुलिस की वर्दी में आएंगे नजर ।

# प्रदीप पटेल | 01 Mar, 2021

रायपुर। पुलिस आरक्षक भर्ती के नतीजे सोमवार को जारी कर दिए गए। 2259 पदों पर पूरे राज्य से उम्मीदवारों का चयन हुआ है। खास बात ये कि पहली बार छत्तीसगढ़ पुलिस ने में किन्नर समुदाय से ताल्लुक रखने वालों को भी भर्ती में शामिल होने का मौका मिला था। राज्य के 15 ऐसे लोगों को चुना गया है जो अब किन्नर के तौर पर जिंदगी बिता रहे थे। अब ये पहली बार छत्तीसगढ़ पुलिस की वर्दी पहन कर लोगों की सुरक्षा करते नजर आएंगे।

कैंडिडेट अपना रिजल्ट इस लिंक पर देख सकते हैं- https://cgpolice.gov.in

किन्नर समुदाय के अधिकारों के लिए काम करने वाले विजय अरोरा ने कहा कि एक ऐतिहासिक दिन है वह बेहद खुश हैं यह पहला मौका होगा जब समाज की गाली सहकर और ताली के जरिए अपनी रोजी चलाने वाले किन्नर समुदाय के लोग यूनिफॉर्म पहनकर लोगों की सुरक्षा करते हुए नजर आएंगे। यह एक बड़े बदलाव का दिन है।

48 हजार लोगों ने दी थी परीक्षा

आरक्षकों की भर्ती के लिए 30 सितंबर 2018 को लिखित परीक्षा का आयोजन हुआ था । इसके बाद 28 जनवरी से 15 फरवरी तक शारीरिक दक्षता के पैमाने पर उम्मीदवारों को परखा गया। इसमें करीब 48 हजार 278 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। सोमवार को इसी परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए गए। रायपुर रेंज में 315 पुरुष 71 महिला 9 तृतीय लिंग समुदाय के लोग जिसमें से एक उम्मीदवार धमतरी जिले से है। रायपुर रेंज में कुल 395 लोगों का सिलेक्शन हुआ है । 1 सहायक आरक्षक और 27 होमगार्ड भी शामिल हैं। आरक्षक ट्रेड में 46 चालक ,19 अन्य ट्रेड आरक्षकों की सूची जारी की गई है। कुक के पद पर 1 महिला भी चयनित हुई है।