Breaking News

Banner

युवती के घर के पास मिला युवक-युवती का शव ।

# प्रदीप पटेल | 26 Feb, 2021

सरगुजा। बतौली थाना क्षेत्र के सुवारपारा में दोहरा हत्याकांड हुआ है। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। युवक और किशोरी का निर्वस्त्र शव एक खेत के पैरावट में ढका हुआ था, बदबू आने पर जब पैरा को हटाया गया तो शव बरामद हुआ है। दोनों ही शव के सर गंभीर रुप से चोटिल हैं।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक दिलीप पैकरा (21) मैनपाट क्षेत्र का निवासी है जो कि सुआरपारा में ही रहता था, जबकि किशोरी सुआरपारा क्षेत्र की ही बताई गई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को इलाक़े में कोई समारोह था जहां युवक और किशोरी अंतिम बार देखे गए थे।

इस पूरे मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला नजर आ रहा है, जिसमें लकड़ी से मारकर दोनों की हत्या की गई है, पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और डॉग स्क्वायड मौके की जांच पड़ताल कर रही है, वहीं पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि संभवतः शव दो-तीन दिन पुराना है और शव को पैरावट में छिपा दिया गया था।

प्रेम कहानी का एंगल भी शामिल

पुलिस इस मामले में प्रेम कहानी के एंगल से भी जांच कर रही है, सूत्र बताते है कि संभवतः युवक युवती से मिलने उसके घर के पास आया हो और उन्हें घर के किसी सदस्य का अन्य किसी ने देख लिया हो. हालांकि इसकी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कयास इसी बात के लगाए जा रहे हैं।