Breaking News

Banner

फेसबुक से दोस्ती कर लड़की को प्यार के जाल में फंसाकर किया बलात्कार, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया ब्लैकमेलिंग ।

# प्रदीप पटेल | 24 Feb, 2021

अंबिकापुर। यूपी में रहने वाले युवक ने अंबिकापुर थाना क्षेत्र की युवती से फेसबुक से दोस्ती की, फिर उसे प्यार के जाल में फांस लिया, फेसबुकिया प्यार में पड़ी युवती को इसका खामियाजा अपनी आबरू व रुपए देकर चुकानी पड़ी। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि 2018 में फेसबुक के माध्यम से शक्ति नगर जिला सोनभद्र उत्तर प्रदेश के रहने वाले युवक रविंद्र कुमार से फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी। यह दोस्ती प्यार में बदल गई जिसके बाद युवक ने मिलने के लिए युवती को उत्तरप्रदेश बुलाया और वहीं युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया, और उसका वीडियो बना लिया। जिसके बाद युवक ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल करने लगा ।

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया ब्लैकमेल

आरोपी ने युवती का अश्लील वीडियो बना लिया था, और युवती को ब्लैकमेल कर पैसे की मांग करने लगा। युवती ने बदनामी से डरकर 20 से 25 हजार रुपए युवक को दे भी दिया। इसके बाद आरोपी ने युवती की भाभी के मोबाइल पर अश्लील वीडियो को वायरल कर दिया, परिजनों के साथ मिलने के बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की, केस दर्ज करने के बाद अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के शक्तिनगर से गिरफ्तार कर लाया।