Breaking News

Banner

कांग्रेस नेता के भतीजे का हत्यारा, उसका दोस्त ही निकला । 

# प्रदीप पटेल | 16 Feb, 2021

रायपुर। कांग्रेस नेता के भतीजे की हत्या उसके दोस्त ने ही की थी, शव मिलने के तीन घंटे के भीतर पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। शुरुआती जांच में ये पता चला है, कि हत्या की वजह पैसे का लेनदेन है। बताया जा रहा है कि 20 वर्षीय जतिन रॉय की हत्या उसके दोस्तों ने ही की है, पुलिस ने प्रदीप नायक नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है, इसके साथ ही आपसी विवाद और पैसे के लेनदेन हत्या की वजह बताई जा रही है।

मृतक लापता था, परिजनों बीते 9 फरवरी को गुम इंसान दर्ज कराया था। इस संबंध में खम्हारडीह थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने कहा कि मामले की लगातार जांच की जा रही है, मृतक युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले को खमतराई थाना ट्रांसफर किया जाएगा।  बता दें कि रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र के चंडी नगर में पूर्व कांग्रेस पार्षद राधेश्याम विभार के भतीजे जतिन रॉय का शव सूटकेस के अंदर बरामद हुआ था। हत्या कर उसके शव को सूटकेस में बंद कर फेंक दिया गया था, जतिन पिछले 9 फरवरी से लापता था, जिसकी रिपोर्ट खमतराई थाना में दर्ज कराई गई थी ।