Breaking News

Banner

जंगल से भटककर गांव पहुंचा भालू का बच्चा ।

# प्रदीप पटेल | 14 Feb, 2021

बलरामपुर। मां से बिछड़कर भालू का बच्चा जंगल से गांव पहुंच गया। भालू के बच्चे को देखने के लिए ग्रामीण उमड़ पड़े। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम भालू के बच्चे को जंगल में छोड़ने का प्रयास कर रही है।

मामला वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र का है। जहां वाड्रफनगर से लगे ग्राम पंचायत पंसारा में शुक्रवार सुबह एक भालू का बच्चा अपनी मां से बिछड़ कर गांव पहुंच गया, जहां पर लोगों की भारी भीड़ उसे देखने के लिए उमड़ पड़ी. इस बात की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और भालू को बच्चे का रैस्क्यू किया।