Breaking News

Banner

दोस्तों के साथ घूमने निकली लड़की से दुष्कर्म, पहले पैसे लूटे, फिर खंडहर में ले जाकर किया रेप, 2 नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार ।

# प्रदीप पटेल | 04 Feb, 2021

रायपुर। दोस्तों के साथ घूमने निकली लड़की के साथ 4 बदमाशों ने लूटपाट किया, फिर उसके दोस्तों को डराकर भगा दिया, और लड़की के साथ बलात्कार किया। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने दो नाबालिग सहित चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र की है।जानकारी के मुताबिक 2 फरवरी की रात साढ़े आठ बजे के बीच पीड़िता अपने दो दोस्तों के साथ बाजार घूमने के लिए निकली थी। इस दौरान मंदिर हसौद मोनेट इस्पात के पीछे बने एक खंडहर के पास अपने दोस्तों के साथ बैठ कर बात कर रही थी। तभी चार लड़के एक मोटर सायकल में वहां पहुंचे और यहां कैसे बैठे हो बोलकर लड़की और उसके दोस्तों के साथ मारपीट करते हुए पैसे लूट लिये, साथ ही पीड़िता के साथ आये युवकों डरा धमकाकर वहां से भगा दिया गया।

इसके बाद चारों आरोपी लड़की को जबरदस्ती खंडहर के अंदर ले जाकर उसके साथ एक आरोपी ने रेप किया। बाकी आरोपी जब पीड़िता से बलात्कार करने की कोशिश कर रहे थे, उस दौरान आस पास के ग्रामीण लड़की की आवाज सुनकर वहां आ पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख चारों आरोपी मौके से फरार हो गये। पीड़िता ने अपने साथ हुये दुष्कर्म की शिकायत मंदिर हसौद थाने में दर्ज करायी, जिसके बाद पुलिस ने तोरण धीवर 22 वर्ष, किशन कुर्रे 26 वर्ष सहित दो नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ 365, 376 डी, 394 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज किया गया है। चारों आरोपी ग्राम कुरूद के रहने वाले है।