Breaking News

Banner

गर्लफ्रेंड को दूसरे युवक के साथ घूमते देख बौखलाया प्रेमी का युवक से हुआ विवाद, तो युवक को चाकू गोदकर मार डाला ।

# प्रदीप पटेल | 18 Jan, 2021

रायपुर। अपनी गर्लफ्रेंड को दूसरे युवक के साथ घूमता देख बौखलाए प्रेमी का युवक से विवाद हुआ, फिर उसने चाकू से युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामला खमतराई थाना क्षेत्र के सन्यासी पारा इलाके का है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के साथ ही एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची, और मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक मृतक एम साईं का मोहल्ले की ही एक लड़की के साथ प्रेम संबंध था, और आरोपी कोच्चि नामक युवक भी उसी लड़की से प्रेम करता था। इसी बात को लेकर दोनों में आये दिन विवाद भी होता रहता था। आरोपी ने रविवार को दोनों को साथ घूमते देख लिया था। इसी बात को लेकर आरोपी और मृतक के बीच देर रात विवाद हुआ। विवाद के बाद आरोपी घर चला गया और थोड़ी देर बाद आकर एम साई के ऊपर चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

खमतराई थाना प्रभारी संजय पुंढीर ने बताया कि सन्यासी पारा में 25 वर्षीय एम साई नाम के युवक की हत्या की गई है। मृतक ट्रांसपोर्ट में कुछ काम करता था। मृतक किसी लड़की के साथ घूम रहा था। लड़की आरोपी की गर्लफ्रेंड थी। इसी बात को लेकर पहले दोनों के बीच मारपीट हुई, फिर थोड़ी देर बाद फिर से आकर आरोपी ने मृतक पर चाकू से वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। मामले के अभी संदेही को हिरासत में लिया गया है।