Breaking News

Banner

बाइक सवार बदमाशों ने फैक्ट्री के कैशियर पर प्राणघातक हमला कर उनसे 20 लाख लूटकर भाग निकले ।

# प्रदीप पटेल | 16 Jan, 2021

रायपुर। राजधानी रायपुर में बदमाशों ने एक फैक्ट्री के कैशियर पर प्राणघातक हमला कर उनसे 20 लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित कैशियर ने इसकी सूचना उरला थाने में दर्ज करायी है। वहीं कैशियर से लूट के दौरान हुई मारपीट में सिर पर चोट भी लगी है। फिलहाल पुलिस कैशियर से इस संबंध में पूछताछ कर रही है और जाँच जारी है। जानकारी के मुताबिक घटना उरला थाना के सरोरा के पास की है। पीड़ित कैशियर का नाम नित्यानंद छुरा है, जो पिछले कई सालों से उरला स्थित कूलरगढ़ी प्लांट में कैशियर के पद पर है।

आज सुबह कैशियर अपनी बाइक में लाखों रूपए कैश लेकर सिटी आफिस फाफाडीह से उरला प्लांट आ रहा था। इस दौरान सरोना के पास दो बाइक में सवार कुछ लोग आये और कैशियर की राड-डंडे से पिटाई कर उसके पास रखा 20 लाख से भरा बैग लूट कर अपने साथ ले गये। घटना के बाद पीड़ित कैशियर ने इसकी शिकायत उरला थाने में दर्ज करायी है। मौके पर पुलिस और सायबर सेल की टीम पहुंची है और जांच जारी है। पुलिस मौके पर लगे सीसीटीवी और पीड़ित से इस संबंध में पूछताछ कर रही है। फिलहाल जांच जारी है।