Breaking News

Banner

24 घंटे के भीतर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह को जान से मारने का आया मैसेज ।

# प्रदीप पटेल | 12 Jan, 2021

रायपुर। एक युवक ने धमकी दी है कि वो 24 घंटे के भीतर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह की हत्या कर देगा। इस सिरफिरे ने ये मैसेज डीएसपी नसर सिद्दीकी के फोन पर किया। बीती रात आए इस मैसेज पर पुलिस ने फौरन एक्शन लेते हुए युवक को हिरासत में ले लिया है। सिविल लाइंस पुलिस आरोपी से अब इस धमकी भरे मैसेज को लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस के मुताबिक युवक का नाम मनीष झाबक है। पचपेड़ी नाका इलाके का रहने वाला मनीष मानसिक तौर पर परेशान है। बताया जा रहा है, कि आरोपी मनीष झाबक टिफिन सेंटर चलाता है। कोरोना की वजह से व्यापार ठीक से नहीं चलने के कारण परेशान है। इसी परेशानी के बीच उसने सीएसपी सिविल लाइन को मैसेज भेजकर मुख्यमंत्री बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ . रमन सिंह को जान से मारने की धमकी दी, पुलिस ने धारा 506, 507 के तहत आरोपी पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

युवक का मैसेज मिलते ही डीएसपी नसर सिद्दीकी थोड़े हैरान हुए। टू कॉलर पर नंबर की जांच की तो मनीष का नाम मिला। इसके बाद जांच टीम ने सायबर सेल की मदद से मनीष का पता लगा लिया और इससे अब जानकारी ली जा रही है। बात-चीत में अफसरों ने बताया कि मनीष की दिमागी हालत सामान्य नहीं लग रही। खबर है कि इससे पहले लॉकडाउन के समय मनीष प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम भी उल्टे-सीधे मैसेज वायरल कर चुका है। फिलहाल इस केस में छानबीन और पूछताछ जारी है।