Breaking News

Banner

तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार नर्सिंग छात्र-छात्रा को अपनी चपेट में लिया ।

# प्रदीप पटेल | 09 Jan, 2021

बलौदाबाजार। सकरी बायपास में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक स्कूटी सवार दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर ही नर्सिंग छात्र की मौत हो गई। वहीं छात्रा ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

हादसा इतना दर्दनाक था, यह इसी से समझा जा सकता है कि युवक का शव बुरी तरह कुचल गया था, और पहियों के बीच फंस गया था। मृतक युवक का नाम सूरज बंजारे बताया जा रहा है। मृतक के साथ उसकी महिला दोस्त स्कूटी में सवार थी। दोनों नर्सिंग का कोर्स कर रहे थे। मामले में पुलिस ट्रेलर चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।