Breaking News

Banner

गोदावरी इस्पात संयंत्र में ऑयल टैंकर फटने से लगी भीषण आग ।

# प्रदीप पटेल | 09 Jan, 2021

रायपुर। राजधानी के सिलतरा स्थित गोदावरी इस्पात में आज शाम भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है, कि ऑयल टैंकर फटने से आग लगी है। सूचना के बाद दो दमकल की टीम और दो फोम गाड़ियां मौके पर मौजूद है। अभी किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची है। जानकारी के मुताबिक, गोदावरी इस्पात संयंत्र के ऑयल टैंक में आग लगने से यह हादसा हुआ है।

टैंक में ब्लास्ट हुआ और आग फैल गई। सूचना पाकर वहां काम कर रहे सुरक्षा कर्मियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। आग को बेकाबू होता देख वे बाहर निकल गए। जिस वक्त यह हादसा हुआ फैक्टरी में कोई वर्कर नहीं था। सूचना के बाद रायपुर से फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमों का रवाना किया गया। फायर ब्रिगेड की टीमें आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। अभी तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है।