Breaking News

Banner

सरकारी अस्पताल में आग लगने की वजह से 10 नवजात शिशुओं की मौत ।

# प्रदीप पटेल | 09 Jan, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र के भंडारा के सरकारी अस्पताल में बच्चों के वार्ड में बीती रात दो बजे आग लग गई, आग में 10 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई है, इन बच्चों की उम्र एक दिन से लेकर 3 महीने तक बताई जा रही है।

वॉर्ड में 17 बच्चे एडमिट थे

जानकारी के मुताबिक, इस वॉर्ड में करीब 17 बच्चे थे। यहां नाजुक हालत वाले बच्चों को रखा जाता है। सबसे पहले एक नर्स ने वॉर्ड से धुआं निकलते देखा। उन्होंने तुरंत अस्पताल के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद स्टाफ ने आग बुझाने की कोशिश की। फायर ब्रिगेड को भी जानकारी दी गई। दमकल के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।