Breaking News

Banner

युवक की हत्या कर शव जलाया, मृतक की शिनाख्त में जुटी पुलिस ।

# प्रदीप पटेल | 08 Jan, 2021

रायपुर। राजधानी के डीडी नगर थाना इलाके में हत्या कर शव जलाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। भाठागांव गोकुलधाम सोसाइटी के पास मैदान में युवक का जला हुआ शव मिला है। पुलिस के मुताबिक युवक की हत्या के बाद शव जलाने की कोशिश की गई है। अज्ञात युवक की उम्र तकरीबन 40 साल बताई जा रही है।

प्रारंभिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक युवक के शव के पास कुछ पैसे भी मिले हैं। अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। युवक के सिर को पत्थर से कुचल दिया गया है। पुलिस युवक की पहचान में जुटी हुई है। पुलिस के आलाधिकारी और FSL की टीम ने मौके का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम के बाद मामला का खुलासा होने की बात पुलिस कह रही है।