Breaking News

Banner

निगम के जोन कमिश्नर का स्टिंग, रिश्वतखोरी की शिकायत पर बोले- तुमको क्या करना ।

# प्रदीप पटेल | 02 Jan, 2021

रायपुर। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी का खेल चल रहा है, और जब कोई व्यक्ति इसके खिलाफ आवाज़ उठाता है तो उसे ही गलत ठहरा दिया जाता है। वही एक ताज़े मामले में  रिश्वतखोरी खिलाफ आवाज उठाने पर एक ईमानदार कर्मचारी को अधिकारी ने खरी खोटी सुनाते हुए बाहर का रास्ता दिखा दिया। एक ऐसा ही स्टिंग वायरल हो रहा है।

दरअसल ये पूरा मामला रायपुर नगर निगम जोन क्रमांक 01 का है, बीते 29 दिसम्बर की दोपहर को रिश्वतखोरी से परेशान होकर एक ईमानदार कर्मचारी शिकायत करने जोन कार्यालय पहुंचा और जोन कमिश्नर को सारी बात बताई, वही पूरी बात सुन लेने के बाद अधिकारी ने शिकायतकर्ता कर्मचारी को ही पागल है, कहते हुए कहां की रिश्वतखोरी हो रही है तो तुझे क्या तकलीफ है। इतना ही नहीं अधिकारी ने शिकायतकर्ता कर्मचारी को ज्यादा बोले जाने पर गौठान में ड्यूटी पर भेज देने की बात कही है। इसी दौरान कर्मचारी ने अधिकारी का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर खूब वयरल हो रहा है, जिससे इस निगम के सिस्टम की पोल खुल गई है।