Breaking News

Banner

युवती ने मनचलों को सिखाया सबक, सेंडल से की जमकर पिटाई ।

# प्रदीप पटेल | 02 Jan, 2021

रायपुर– एक युवती मनचलों को सबक सिखाते वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में युवती अपनी सैंडल से युवक की पिटाई करते हुए दिखाई दे रही है। पूरा मामला धमतरी का है, लड़की की शिकायत थी, कि मनचले युवक ने सरेराह छेड़खनी करते है। कई बार इन मनचलों ने रास्ता रोकने की भी कोशिश की। इसके बाद परेशान युवती ने तंग आकर मनचलों को सबक सिखाने की ठानी और लड़के को सेंडल से जमकर पिटाई कर दी।

जैसे ही युवती ने युवक की पिटाई शुरू की वैसे ही सड़क पर भीड़ उमड़ी और लोगों ने भी बहती गंगा में हाथ धोते हुए मनचले युवक की धुनाई कर दी। पूरा मामला धमतरी के सिहावा थाना अन्तर्गत सोनामगर गांव का है। पीड़िता ने बताया कि वह नए वर्ष में पूजा करने अपनी सहेली के साथ मंदिर गई थी। वापसी के दौरान शराब के नशे में धुत्त सोनामगर के मनचले युवक विनोद साहू ने दोनों युवती को गालियां देने लगे और रास्ता रोकने का प्रयास भी किया। धमतरी एसपी बीपी राजभानु ने कहा कि युवती ने मनचले युवक को सबक सिखाकर जागरूकता का परिचय दिया है। अगर युवती शिकायत करती है तो मनचले युवक पर कार्रवाई की जाएगी।