Breaking News

Banner

5 लोगों ने मिलकर नाबालिग को बनाया हवस का शिकार ।

# प्रदीप पटेल | 02 Jan, 2021

सूरजपुर। जिले के एक गांव से सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां नाबालिग को 5 लोगों हवस का शिकार बनाया है। हैरान करने वाली बात ये है कि पीड़िता ने अपने ही पिता पर ही दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, और आगे की कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपियों में दो लोग नाबालिग हैं। पुलिस के मुताबिक समौली निवासी नाबालिग 29 दिसंबर को बुआ के घर से पैदल कोरिया जिले के तरफ आ रही थी, तभी अकेले पाकर विकास नाम का युवक अपने दोस्त के साथ आया और नाबालिग को जबरन मारपीट कर बाइक में बैठाकर अपने साथ ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद तीन और लड़कों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया, इस तरह बारी – बारी से पांच लड़कों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि संदेही पृथ्वी देवांगन और विकास कुशवाहा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, तो दोनों ने अपने साथी प्रमोद विश्वकर्मा और दो नाबालिग के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। अपचारी बालक अपने दोस्त पृथ्वी देवांगन के साथ पीड़िता को जबरन बाइक में बैठाकर ले गया था, जिसके बाद सभी ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया पीड़िता ने भी सभी आरोपियों को पहचान लिया है। पुलिस ने प्रमोद विश्वकर्मा ( 19 वर्ष ), पृथ्वी देवांगन ( 19 वर्ष ), विकास कुशवाहा ( 19 वर्ष ), और दो नाबालिग बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।  सभी आरोपी सूरजपुर जिले के ही रहने वाले हैं, इसके अलावा पीड़िता ने बाल कल्याण समिति के सामने अपने पिता के खिलाफ भी बयान दिया है, नाबालिग बेटी के अपनी पिता पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया है, पुलिस पिता को भी गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।